फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: स्कूलों में बजे सफलता के ढोल... बंटी खुशियों की मिठाई

विज्ञापन
10 ​कक्षा में पास होने पर केक काट कर खुशी जाहीर करते विद्यार्थी। संस्थान
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सीबीएसई कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम इस बार शानदार रहा। जिले के 96 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए। बुधवार की शाम को जारी हुए परिणाम के बाद वीरवार को सुबह खुशियों का माहौल दिखाई दिया। स्कूलों में जश्न मनाया गया। कहीं सफलता के ढोल बजे तो कहीं खुशियों की मिठाइयां बांटी गईं।
ब्यूरो

मोंटफोर्ट वर्ल्ड स्कूल में आर्यमन छाया

मोंटफोर्ट वर्ल्ड स्कूल के निदेशक तनवीर सिंह ने बताया कि आर्यमन शर्मा 98.2 प्रतिशत अंक से प्रथम रहे। मुख्य प्रबंधिका तरिंदर कौर, प्रधानाचार्या पल्लवी रावल ने बताया कि पारखी अग्रवाल 97.6, गीत 97.4 प्रतिशत अंक से पास हुए।
विज्ञापन


-

शिव शक्ति पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बीजना में 10वीं के 27 विद्यार्थियों ने मैरिट में जगह बनाई। प्रबंधक रणबीर सिंह व पवन कुमार, प्रिसिंपल राजिन्द्र ने ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया। दीक्षा के 92, तानिया के 87, रुचि के 87, पर्व के 86, शिवम के 85, अनुराग के 85, राधव के 84 प्रतिशत अंक रहे।
-
भव्य को मिला सम्मान
ब्रह्मऋषि विद्या मंदिर का 10वीं का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। भव्य सनेजा 98.4 प्रतिशत अंक से प्रथम रहे। निदेशक डॉ. राकेश शर्मा ने बताया कि सुप्रीत के 96.4, दीपांशी के 96, अंशु चौधरी के 94, तृषा के 91 प्रतिशत अंक रहे।
-
सेंट कबीर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का परिणाम शानदार रहा। तनिष्का चौधरी 96.6 प्रतिशत अंक से प्रथम रहे। वहीं वाशु ने 95.4, निधांशि 93.6, सोनाक्षी 93.4 और पलक 93.2 प्रतिशत अंक से सफल हुई। निदेशक अंगद बिंद्रा ने सभी को सम्मानित किया।
-


स्कूल में ध्रुव बत्रा ने किया टॉप
द सेंचुरी स्कूल का परिणाम 100 प्रतिशत रहा। चेयरपर्सन शशि बंसल और एमडी अंकुर जिंदल ने बताया कि ध्रुव बत्रा 98.2 प्रतिशत अंक से प्रथम रहे। अक्षिता 97, निकुंज कुमार पालीवाल 96.2 प्रतिशत से अव्वल रहे। रिया सैनी और इशिका ने सामाजिक विज्ञान में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए।
-
डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल इंद्री रोड की प्रबंधक राकेश संधू और प्रधानाचार्या ममता पांडे ने बताया कि आरवी दत्ताना ने 97, रोहित सुखीजा 94.4, कनिष्का शर्मा 93.4, रिधि एवं जयदीप कौर 92, रिदिमा 90.2, मानवी ने 90, इकनूर कौर और जान्हवी ने 89.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन

-
एमडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल स्टौंडी का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य सुशील कुमार, प्रधान रामेश्वर व विनोद ने बताया कि छात्रा दिव्यांशी 97.6 प्रतिशत अंक से प्रथम रही। तानिया ने 95.2, कृति ने 94.6, शगुन ने 94.2, हिमांक लाठर, नमन व अवनी ने 93.6, वंशिका ने 91.6 प्रतिशत अंक से सफल हुए।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें