फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दमकल के समर्थन में उतरे नगर पालिका कर्मचारी

विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते नगरपालिका कर्मचारी संघ के सदस्य। स्वयं
विज्ञापन
करनाल। नगर पालिका कर्मचारी संघ ने वीरवार को दमकल कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में प्रदर्शन किया। निगम कार्यालय के बाहर से कर्मचारी नारेबाजी करते हुए जिला सचिवालय पहुंचे। यहां तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों की अगुवाई इकाई प्रधान राजकुमार और सचिव राजिंद्र ने की। उन्होंने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को प्रमुखता से उठाया गया। शारदा ने बताया कि 20 व 21 अप्रैल को काले बिल्ले लगाकर काम किया जाएगा। 24 व 25 अप्रैल को झाडू उठाओ प्रदर्शन किया जाएगा। 27 व 28 अप्रैल को क्रमिक भूख हड़ताल रखी जाएगी। उपप्रधान धर्मवीर, राजिंद्र भुंबक, जिला प्रधान सुभाष प्रोचा, संगठन सचिव बिंदल, महाबीर सिरसवाल, राजिंद्र, रवि प्रोचा, अमित, सरोज, मीना देवी व नरेश अठवाल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें