फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दस हजार रुपये का इनामी नशा तस्कर 27 माह के बाद गिरफ्तार

विज्ञापन
140.. नशा तस्कर को पेश करने ले जाते पुलिसकर्मी। प्रवक्ता पुलिस
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नशा तस्करी के आरोप में 27 माह से फरार चल रहे इनामी आरोपी समालखा निवासी राजेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राजेंद्र जून, 2023 से फरार था। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। पुलिस की टीम ने आरोपी को पानीपत से गिरफ्तार किया।
ब्यूरो के एसपी मोहित हांडा ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि राजेंद्र अपने सहयोगियों के साथ अवैध गांजा (फूल-पत्ती) की तस्करी में संलिप्त था। 3 जून, 2023 को तरावड़ी से उसकी सहयोगी मीरा को 25 किलो 600 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया था। तब मुख्य आरोपी राजेंद्र मौके से भाग गया था।
विज्ञापन


आरोपी से पूछताछ में खुलेंगे बड़े राज

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। रिमांड अवधि में उससे पूछताछ कर गांजे की सप्लाई, नेटवर्क और वितरण तंत्र से जुड़ी अहम जानकारियां जुटाई जाएंगी। पुलिस को उम्मीद है कि इस गिरफ्तारी से नशा तस्करी के बड़े गिरोह का पर्दाफाश होगा।
विज्ञापन




जनता से मांगी मदद

ब्यूरो ने जनता से अपील की है कि नशा तस्करी से जुड़ी कोई भी सूचना तुरंत सांझा करें। इसके लिए टोल-फ्री नंबर 1933, ऑनलाइन पोर्टल ncbmanas.gov.in और हरियाणा एनसीबी हेल्पलाइन 90508-91508 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें