फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नशे पर नहीं लग पा रही नकेल, कर्ण स्टेडियम में फिर मिलीं खाली सिरिंज

Sun, 16 Nov 2025 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
नशे पर नहीं लग पा रही नकेल, कर्ण स्टेडियम में फिर मिलीं खाली सिरिंज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिला प्रशासन व खेल विभाग के सतर्कता और निगरानी के दावे के बावजूद कर्ण स्टेडियम में नशे की सिरिंज के मिलने का सिलसिला जारी है। यहां शौचालय के पीछे एक बार फिर से मेफेन्टरमाइन सल्फेट इंजेक्शन के खाली रैपर व सिरिंज मिली हैं।
करनाल के कर्ण स्टेडियम में राज्य या जिला स्तर की प्रतियोगिता के बाद खाली सिरिंज पड़ी मिलती हैं। हाल ही में यहां 4 से 7 नवंबर तक हरियाणा ओलंपिक संघ की ओर से लड़कों की राज्य स्तरीय फुटबाॅल प्रतियोगिता हुई थी। यहां कुछ माह पहले भी शौचालयों में नशे के इंजेक्शन मिले थे। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में बच्चों के अभ्यास या प्रतियोगिता के दाैरान शाैचालयों के आसपास चाैकीदार तैनात किए जाएंगे। नारकोटिक्स विभाग की ओर से खिलाड़ियों को शिविर लगाकर नशा न करने की शपथ दिलाकर जागरूक किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-नशे के इंजेक्शन मिलने की सूचना मिली है। खिलाड़ियों की काउंसिलिंग करके उन्हें नशे के विरोध में जागरूक किया जाएगा। खिलाड़ियों पर अभ्यास के समय विशेष ताैर पर निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए काेचाें काे सख्त निर्देश दिए जाएंगे। भविष्य में संदिग्ध खिलाड़ियों की स्टेडियम में जांच कराई जाएगी और उन पर सख्त कार्रवाई के लिए विभाग से अनुमति ली जाएगी। - राजबीर सिंह, जिला खेल अधिकारी करनाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें