फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: तापमान में गिरावट, आज भी बूंदाबांदी की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। करीब 23 दिन के बाद मौसम ने अपने तेवर बदले हैं। वहीं शुक्रवार को अलसुबह से आसमान पर बादलों के साथ घना कोहरा भी छाया। इससे आवागमन में भी दिक्कत हुई। इसके बाद रुक-रुक कर दिनभर बूंदाबांदी होती रही, जिसके बाद दोपहर होने तक तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है ऐसा मौसम शनिवार को भी बना रह सकता है लेकिन इसके बाद फिर खुश्क हो सकता है।

केंद्रीय मृदा एवं लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की मौसम शाखा के अनुसार शुक्रवार की सुबह 7.22 बजे अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस था, जो दोपहर 2.22 बजे घटकर 22.7 डिग्री सेल्सियस रह गया। तापमान में करीब आठ डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई। हालांकि वीरवार की रात का तापमान करीब दो डिग्री सेल्सियस बढ़कर 17.4 पर पहुंच गया है। बूंदाबांदी के बाद शुक्रवार की रात्रिकालीन तापमान में गिरावट छह डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

एनडीआरआई के जिला कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा जारी एडवाइजरी में कहा गया कि 10 नवंबर को बूंदाबांदी व आसमान पर बादलों की आवाजाही रही, कुछ इसी तरह का मौसम 11 नवंबर को भी रहने की संभावना है, इसके बाद मौसम खुश्क रह सकता है।
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण हवाओं में बदलाव आया है, जिससे राज्य में नौ नवंबर की रात्रि से 10 नवंबर के दौरान बादलवाई व कहीं कहीं छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश भी हुई। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

राज्य में मौसम आमतौर पर 15 नवंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से राज्य में रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने परंतु दिन के तापमान सामान्य के आसपास बने रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य में 13 व 14 नवंबर के दौरान बीच-बीच में आंशिक बादलवाई होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें