फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दहेज प्रताड़ना में पति समेत तीन नामजद

Sat, 11 Nov 2023 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। दहेज के लिए ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को प्रताड़ित करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि 14 लाख रुपये देने के बाद भी ससुराल पक्ष के लोगों ने 25 लाख रुपये और देने का दबाव बनाया। महिला ने पति, ससुर और देवर के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी सात दिसंबर 2022 को कमल वशिष्ट के साथ हुई थी। ससुराल पक्ष के लोग शादी के बाद दहेज के प्रताड़ित करने लगे। इस पर मायके वालों ने 14 लाख रुपये दे दिए। आरोप है कि देवर के कनाडा जाने के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने 25 लाख रुपये की और मांग की।
सात नवंबर को ससुराल वालों ने मायके वालों को घर पर बुलाकर मारपीट की। ससुराल पक्ष के लोग जान से मारने की धमकी दे रहे है। आरोप है कि उसका देवर और ससुर कमरे में घुसकर जबरदस्ती करते है। देवर जब भी घर पर आता है तो छेड़छाड़ करता है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें