फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट, बढ़ी ठंडक

विज्ञापन
विज्ञापन
- आज भी बादल छाने व बूंदाबांदी की संभावना
विज्ञापन

- पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण हवाओं में बदलाव से बदला मौसम
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मौसम ने रविवार को मिजाज बदल दिया। सुबह हल्के कोहरे के बाद दोपहर को बादल छा गए और बूंदाबांदी भी हुई। कुछ देर तेज हवाएं भी चलीं। जिसके कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और सर्दी में इजाफा हो गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सोमवार को बादल छा सकते हैं, कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है।
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार हरियाणा राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण रविवार को सुबह मौसम में बदलाव आया। उत्तर पूर्वी हवाएं चलने की संभावना से राज्य में सोमवार को भी मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रह सकता है। उत्तरी व दक्षिण पश्चिमी क्षेत्रों में कहीं हल्की बारिश व कहीं छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है लेकिन 10 से 13 दिसंबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने तथा उत्तरी व उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से चलने से रात्रि तापमान में गिरावट आने की संभावना है। राज्य के कुछ एक क्षेत्रों में अलसुबह धुंध या स्मॉग रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की जिला मौसम वेधशाला में रविवार को अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे हैं और शनिवार से 2.2 डिग्री सेल्सियस कम है। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी घटकर 7.0 डिग्री सेल्सियस रह गया है, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि सोमवार को कोहरा रह सकता है। रात्रिकालीन सर्दी में इजाफा होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें