फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: धूलभरी हवा संग बूंदाबांदी, आज बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शनिवार सुबह से बादल छाए रहने के कारण लोग उमस से परेशान रहे। तापमान में भी 6.7 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ लेकिन देर शाम को धूल भरी तेज हवा के बाद बूंदाबांदी से गर्मी से राहत मिली।
मौसम विशेषज्ञ के अनुसार रविवार को भी आसमान पर बादल छाए रह सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की बारिश तो कहीं बूंदाबांदी की संभावना है। जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार के बाद शनिवार को भी आसमान पर बादलों का डेरा रहा लेकिन बारिश नहीं होने और हवा में नमी कम होने की वजह से उमस की स्थिति बनी रही। सीएसएसआरआई की जिला मौसम वेधशाला में शनिवार को अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शुक्रवार से 6.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। हालांकि न्यूनतम तापमान में कमी आई है। न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। शुक्रवार को ये 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें