फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सड़क हादसे में चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। पंजाब से पानीपत की ओर जा रहे युवकों की लोहे से भरी गाड़ी सड़क किनारे खड़े कैंटर से टकरा गई। जिसमें गाड़ी चालक की मौत हो गई। जबकि उसका दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

पानीपत के निंबरी गांव निवासी प्रदीप कुमार ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी करता है। उसका छोटा साला पानीपत के नागल खेड़ी निवासी सुनील गाड़ी पर चालक है। 19 अक्तूबर को उसका साला पंजाब जा रहा था। सुनील के कहने पर वह भी उसके साथ चला गया था। पंजाब की मंडी गोविंदगढ़ से समालखा के लिए गाड़ी में लोहा भरा। सुनील गाड़ी चला रहा था, जबकि प्रदीप पास में बैठा था। गाड़ी में सवार दोनों युवक बलडी बाईपास के पास पहुंचे तो कुछ दूरी पर सड़क किनारे एक कैंटर खड़ा था। इस कैंटर से गाड़ी की भिड़त हो गई। इस हादसे में साले को गंभीर चोट लगी। जिसको कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने के चलते उसे उपचार के लिए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें