फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जनकपुरी कॉलोनी में पेयजल संकट, टैंकर मंगवाने को मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
- जलघर की मोटर क्षमता कम होने से पूरे दबाव से नहीं हो रही जलापूर्ति, क्षेत्र के पांच हजार बाशिंदे 15 दिनों से परेशान
विज्ञापन


-लोग बोले, शिकायत के बावजूद नगर निगम की ओर से नहीं हुआ समस्या का समाधान

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। शहर के वार्ड नंबर 14 की जनकपुरी कॉलोनी में गर्मी के मौसम में जल संकट गहरा गया है। यहां 15 दिनों से पानी न तो समय पर आ रहा न पूरे दबाव के साथ। हालात ऐसे हो गए हैं कि लोग टैंकर से पानी मंगवाकर घरेलू कार्य करने को मजबूर हैं। लोग देर रात तक पानी के इंतजार में रहते हैं।

कॉलोनी के जलघर की मोटर नंबर 46 पर सप्लाई पंप की मोटर काफी पुरानी हो चुकी है। मोटर की क्षमता कम होने के कारण घरों में केवल 15 या 20 मिनट के लिए मोटर चलाने के बाद ही पानी आता है मगर वह भी बहुत कम आता है। इस कारण से जनकपुरी की गली नंबर एक व दो व साथ लगते सदर बाजार के कुछ हिस्से में करीब पांच हजार की आबादी यह समस्या झेल रही है। इस मोटर की क्षमता भी उसके अनुसार नहीं रही कि पूरी कॉलोनी को जलापूर्ति हो सके।
विज्ञापन

एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी तरफ पानी का संकट लोगों की दुश्वारियां बढ़ा रहा है। पीने के लिए तक लोगों को पूरा पानी नहीं मिल पा रहा है। लोगों का कहना है कि वह इस बारे में नगर निगम को लिखित में शिकायत दे चुके हैं फिर भी समस्या ज्यों की त्यों है। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि जलापूर्ति का कोई समय निश्चित नहीं है। ट्यूबवेल ऑपरेटर जब मन करता है मोटर चला देता है। इस कारण लोगों की दिनचर्या व कामकाज प्रभावित हो रहा है।





पहली बार देखी ऐसी समस्या

जनकपुरी में रहते हुए 25 से 30 साल बीत गए हैं लेकिन गर्मी के मौसम में पानी की इतनी किल्लत पहले कभी नहीं आई। यह समस्या पिछले एक माह से लगातार बढ़ रही है। इस कारण से कॉलोनी वासी टैंकर मंगवाकर अपना काम चलाने को मजबूर हैं।

- नरेंद्र राणा



जलापूर्ति का समय हो निर्धारित

यहां की जलापूर्ति के लिए कोई निर्धारित समय नहीं है। ट्यूबवेल ऑपरेटर किसी भी समय पानी की मोटर को चला देता है, अक्सर लोगों के काम पर जाने का समय होता है, उसी समय टंकी चला दी जाती है। जलापूर्ति के लिए समय निर्धारित न होने कारण समस्या आ रही है।

- मान सिंह



देर रात तक जागने को मजबूर

घरों में जलापूर्ति पूरी तरह न होने के कारण लोग देर रात तक जागकर पानी आने का इंतजार करते हैं। लगातार मोटर चलने के बावजूद पानी नहीं आता है तो मोटर भी खराब होने लग गई है। नई मोटर लगाने के बावजूद पानी नहीं आ रहा है। इस कारण लोग परेशान हैं।

- धर्मपाल



टैंकर से बाल्टी लाना मुश्किल

मुझे इस कॉलोनी में रहते हुए 38 साल हो गए लेकिन कभी लोगों को पाने के पानी के लिए जूझते हुए नहीं देखा। ऐसा संकट दिल्ली में जरूर देखा है कई बार। जनकपुरी के हालत देखकर भी लगता है कि मानो दिल्ली की तरह जल संकट यहां भी गहरा गया हो। बुजुर्ग होने के कारण हम टैंकर से बाल्टी भरकर नहीं ला सकते।

- कलावती



मोटर पुरानी होने के कारण नहीं बन रहा दबाव

जनकपुरी की जलापूर्ति जलघर 46 से होती है। यहां की मोटर 10 से 12 वर्ष पुरानी हो चुकी है, इस कारण से पूरे प्रेशर के साथ पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इस बारे में नगर निगम आयुक्त कार्यालय में सात जून को लिखित में शिकायत दी गई थी लेकिन अभी तक समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


- बलविंद्र





जनकपुरी में पानी की समस्या का मामला सोमवार को ही उनके संज्ञान में आया था। इस बार संबंधित कनिष्ठ अभियंता को जलापूर्ति दूसरी मोटर से करवाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। निगम कार्यालय की ओर से इस समस्या के समाधान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द यहां के लोगों को पूरे प्रेशर से जलापूर्ति दी जाएगी।

- सतीश शर्मा, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें