फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सेक्टरों में लाखों से सुधरेगी पेयजल, सीवरेज व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
गगन तलवार
विज्ञापन

करनाल। शहर के सेक्टरों में रहने वाले लोगों को अब पेयजल और सीवरेज समस्या से परेशान नहीं होना पड़ेगा। नए वर्ष में इन दोनों सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने तैयारी कर ली है। 14 सेक्टरों में इन दोनों सेवाओं पर करीब 94.61 लाख रुपये की राशि खर्च करने की योजना बनाई है। इससे करीब पांच लाख की आबादी को लाभ मिलेगा।
विभाग ने 14 सेक्टरों में आबादी और स्थिति के हिसाब से खर्च की राशि तय की है। ऐसे में सबसे बदहाल स्थिति वाले सेक्टर-4 में सर्वाधिक करीब 12.44 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं नए बने सेक्टर-33 में सबसे कम महज 1.69 लाख रुपये से मरम्मत कार्य होंगे। मौजूदा हालात के अनुसार सभी सेक्टरों के लिए 94.61 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेयजल व सीवरेज सेवाएं पहली तिमाही में ही दुरुस्त हो सकें, इसके लिए विभाग की ओर से प्रत्येक सेक्टर के लिए अलग-अलग एजेंसी को ही काम दिया जाएगा। करीब 40 टेंडर अलग-अलग सेक्टर के लिए लगाए गए हैं। इसी माह के अंत तक काम को भी शुरू कराने की योजना है। हाईवे पार के सभी सेक्टर और शहर के मध्य में स्थित सेक्टर-13 और वाणिज्यिक क्षेत्र के सेक्टर-12 को भी शामिल किया गया है। सड़कें और गलियां होंगी दुरुस्त : विभाग की ओर से सेक्टरों की गलियों और सड़कों की भी मरम्मत की जाएगी। इसके लिए भी योजना बनाई गई है। छोटे मरम्मत कार्यों पर करीब आठ लाख रुपये खर्च होंगे। इनमें से करीब 4.22 लाख रुपये सेक्टर-03 में खर्च होंगे। जबकि करीब 1.69 लाख रुपये सेक्टर-6 में और इतनी ही राशि सेक्टर-32 में खर्च की जाएगी। इसके अलावा एचएसवीपी ने सेक्टरों के जलघरों की मरम्मत के लिए भी योजना बनाई गई है। ताकि छोटी दिक्कतों के कारण पेयजलापूर्ति बाधित न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें