फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाडे़ बच्ची के साथ दरिंदगी, दुराचार का प्रयास

Wed, 04 Dec 2013 10:39 PM IST
नीलोखेड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
नीलोखेड़ी में शहर के स्टेशन एरिया में एक युवक ने दूसरी कक्षा की बच्ची का अपहरण कर उससे दुराचार का प्रयास किया। बच्ची के रोने और चिल्लाने पर युवक ने बच्ची को कई जगह दांतों से काट खाया।
विज्ञापन


बच्ची के बेहोश होने पर युवक घबराकर बच्ची को क्षेत्र के सुनसान मकान में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश तेज कर दी है। शहर के रेलवे स्टेशन क्षेत्र के रहने वाले भाई-बहन स्कूल से छुट्टी के बाद लगभग शाम तीन बजे घर आ रहे थे।

रास्ते में अनाज मंडी के पास एक युवक दोनों बच्चों के पीछे लग गया। थोड़ी देर बाद उसने बच्ची के भाई को धमकाकर घर भगा दिया। युवक बच्ची को जबरदस्ती उठाकर स्टेशन एरिया के एक सुनसान पड़े मकान में ले गया। युवक ने बच्ची के चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर दांतों से घाव कर दिए।
विज्ञापन


बच्ची घबरा कर बेहोश हो गई तो युवक बच्ची को बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गया। बच्ची के भाई ने घर पहुंचते ही अपने मम्मी-पापा को पूरी कहानी बताई तो तत्काल परिजन बच्ची की तलाश में दौड़े। परिवार के अन्य लोग और पड़ोस के लोग भी बच्ची की तलाश में निकल पडे़।

खोजबीन के बाद लोगों को बच्ची बेहोशी की हालत में स्टेशन एरिया के एक सुनसान मकान में पड़ी मिली। बच्ची को अस्पताल ले जाकर इलाज कराया गया और उसका मेडिकल कराया गया, जहां बच्ची के शरीर पर युवक के दांतों के काटने की पुष्टि हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही इंद्री के डीएसपी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर ही थाना बुटाना के प्रभारी को आरोपी की तलाश करने के लिए आदेश दिए। पुलिस ने तुरंत आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी। पुलिस चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।

एक माह से लापता का सुराग नहीं
असंध में करीब एक माह पूर्व साइकिल लेकर घर से निकले उपलाना निवासी प्रदीप का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाने के अलावा परिजन सब जगह तलाश कर चुके हैं लेकिन 28 वर्षीय युवक का पता नहीं चल पाया है। प्रदीप के पिता फूल सिंह ने बताया कि दरअसल उनका बेटा मंदबुद्धि है। वह तीस अक्तूबर की सुबह घर से साइकिल लेकर घर से बाहर निकला था।

जेल जाने से पहले आरोपी से अफीम बरामद
करनाल में कई दिन पहले नरसी विलेज मेें फायरिंग करने और मारपीट करने के आरोप में पकडे़ गए एक आरोपी से अफीम बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी से अफीम जेल के बाहर चेकिंग में पकड़ी गई। पुलिस ने आरोपी और उसके दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस आरोपी के अलावा पांच अन्य आरोपियों को अदालत के आदेश पर बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

अफीम के साथ पकडे़ गए आरोपी विजय मान को पुलिस वापस थाना सदर ले आई। पुलिस के अनुसार आरोपी का दोस्त अभी फरार है। आरोपी विजय को वीरवार अदालत में पेश किया जाएगा। कई दिन पहले नरसी विलेज में प्रदर्शन कर रहे क्षेत्र के बाशिंदों पर गुंडागर्दी करने के आरोप में पकडे़ गए छह लोगों को एक दिन के रिमांड के बाद पुलिस ने बुधवार को एसीजेएम की अदालत में पेश किया था।

अदालत ने आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। पुलिस आरोपियों को जेल छोड़ने गई थी। जेल में प्रवेश करने से पहले आरोपियाें को उनके परिजनों ने कपडे़ और जरूरी सामान पकड़ाया था। पुलिस के अनुसार विजय को उसके दोस्त उत्तर प्रदेश नवासी रमेश ने कपडे़ व अन्य सामान दिया था।

पुलिस के एएसआई सुखविंदर सिंह को शक होने पर विजय के सामान और कपड़ों की तलाशी ली। इसमें अफीम पकड़ी गई। थाना सदर प्रभारी गोरखपाल राणा के अनुसार विजय के कपड़ों से तलाशी के दौरान 100 ग्राम अफीम पकड़ी गई है। अन्य पांच आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

विजय को वापस थाना सदर लाया गया है। उससे पूछताछ जारी है। उसे वीरवार को दोबारा एसीजेएम की अदालत में पेश किया जाएगा। मंगलवार को नरसी विलेज के मामले में सभी छह आरोपियों को अदालत ने एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा था। इसके बाद आरोपियों को बुधवार को दोबारा अदालत में पेश किया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें