फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा चौथ के लिए सजे कर्णनगरी के बाजार

Sat, 19 Oct 2013 10:31 PM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करवा चौथ के महापर्व पर बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। इस दिन विशेष परिधान के साथ सजने संवरने की तैयारियां महिलाओं ने प्रारंभ कर रखी है। बाजारों में जहां माथे की बिंदी, मांग केे सिंदूर और हाथ में लाल और हरे रंग का चूड़ा खरीदने के लिए जबरदस्त भीड़ है।
विज्ञापन


वहीं, ज्वेलर्स की दुकानों पर भी डायमंड और सोने के आभूषण खरीदने वालों की कमी नहीं है। डायमंड और सोने के आभूषण खरीदने के लिए ब्रांडेड कंपनियों के शोरूम महिलाओं के साथ उनके पति की पहली पसंद बने हैं। ब्रांडेड कंपनियों ने भी महिलाओं और पुरुषों दोनों को लुभाने के लिए किफायती दामों पर हीरे और सोने के आभूषणों के लिए एक हजार से अधिक विशेष डिजाइन तैयार किए हैं।

सेक्टर 12, पुरानी अनाज मंडी और नेहरू पैलेस के ज्वेलर्स शोरूमों में खरीदारी के लिए जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है। करवा चौथ के लिए केवल डायमंड और गोल्ड का करनाल में करोड़ों का व्यवसाय किया जाएगा। करवा चौथ व्रत का दिन ज्यों-ज्यों नजदीक आ रहा है, बाजारों में भी गहमागहमी बढ़ी है।
विज्ञापन


हाईप्रोफाइल सोसायटी और मध्यम वर्ग की महिलाओं के लिए करवा चौथ के व्रत पर खरीदारी के दौरान बजट की परवाह कोई मायने नहीं रख रही है। बाजारों में धड़ाधड़ खरीदारी की जा रही है। महिलाएं सौंदर्य प्रसाधन के ब्रांडेड कंपनियों में शामिल उत्पादों को तरजीह दे रही है। इसके लिए शहर के कर्ण गेट से लेकर तमाम गली मोहल्लों की दुकानों पर उत्पादों की मांग बढ़ रही है।

महिलाओं ने डायमंड और सोने के आभूषणों की खरीदारी पर पूरा जोर दे रखा है। इस दिन अपने पति के समक्ष बेहद सुंदर दिखने की होड़ में रेंज की परवाह किए बिना लेटेस्ट डिजाइन के साथ पूरी तरह विशेष चमक देने वाले आभूषण खरीदने में लगी है। ऐसे पुरुषों की संख्या भी कम नहीं है, जो अपनी पत्नी को बेहद खुशी देने के लिए डायमंड और गोल्ड के आभूषण खरीदने में जुटे हैं।

अधिकतर लोग पत्नी को सरप्राइज गिफ्ट देना चाहते हैं। इसके लिए खरीदारी की जा रही है। सेक्टर-12 में तनिष्क शोरूम पर तमाम वर्गों के उपभोक्ताओं की आवश्यकता का ध्यान रखा गया है। इस समय डायमंड में इनारा क्लेक्शन बैंगल की बेहद मांग है। शोरूम पर बहुत बड़ी रेंज उपलब्ध है। इसमें एक लाख से लेकर चार लाख रुपये तक की रेंज है।

फेस्टिव कप के नाम से गोल्ड में अफोर्डएबल रेंज भी प्रारंभ की गई है। इसमें दस हजार से लेकर 40 हजार तक रुपये की रेंज है। इसमें आकर्षक पेंडेंट, मंगलसूत्र, अंगूठी, झूमकी और टॉपस शामिल हैं। डायमंड और सोने में विशेष मंगलसूत्र तैयार किए गए हैं। इसमें करीब 150 से 200 विभिन्न आकर्षक डिजाइन हैं, जो पांच ग्राम से लेकर 25 ग्राम तक में 20 हजार रुपये से लेकर 80 हजार रुपये तक में है।

शोरूम पर मीनाकारी, कुंदन, जड़ाऊ पोलक ी मौजूद है। अनकट डायमंड की विशाल श्रृंखला मौजूद है। डायमंड और सोने के कडे़ में 550 लेटेस्ट डिजाइन हैं, जो 50 हजार से लेकर दो लाख रुपये तक है। डायमंड की खरीदारी के लिए डायमंड सोलीटेस, वेडिंग रिंगस, बैंड्स मौजूद है। प्लेटिनम में व्हाइट गोल्ड, येलो गोल्ड को ग्राहक की पसंद के हिसाब से बदला जा सकता है।

उपभोक्ताओं के लिए विशेष आकर्षक योजना प्रारंभ की गई है। हर आठ हजार रुपये और अधिक की खरीद पर सोने का पेंडेंट मुफ्त दिया जाएगा। यह स्कीम 20 से 22 अक्तूबर तक चलेगी। तनिष्क की बचत योजना के तहत दो हजार रुपये प्रतिमाह में 11 महीने की किस्त देने पर एक किस्त फ्री होने के साथ 101 इनाम निकाले जाएंगे।

इसमें पहला इनाम होंडा एक्टिवा है। यह ड्रा जनवरी 2014 में निकाला जाएगा। टाटा का 22 कैरेट का उत्पाद है, जो पूरा बिल पर बेचना जाता है। शतप्रतिशत वापसी की गारंटी है। शहर के पुरानी अनाज मंडी के पीपी ज्वेलर्स के निदेशक गौरव गुप्ता के अनुसार उनके सौ रूम पर 100 प्रतिशत होलमार्क पक्के बिल पर बेचा जाता है।

त्योहारोें के अवसर पर उपभोक्ताओं की पसंद का विशेष ध्यान रखा गया है। डायमंड और सोने के आभूषणों में मंगलसूत्र, बैंगल, रिंगस और पेंडेंट की कई वैरायटी किफायती दामों में उपलब्ध है। तमाम आइटम में 500 से अधिक डिजाइन हैं। दीवाली तक हर खरीद पर आकर्षक इनाम गारंटी के साथ है।

नेहरू पैलेस में ओपीएस ज्वेलर्स के निदेशक कैलाश गुप्ता के अनुसार ओपीएस ज्वेलर्स हर साल अपने उपभोक्ताओं की रेंज और जेब का पूरा ध्यान रखा जाता है। बढ़िया गुणवत्ता से भरपूर सामान प्रदान किया जाता है। उनके शो रूम में भी पांच सौ से अधिक आभूषणों के डिजाइन उपलब्ध है। करनाल में बडे़ शोरूम को मिलाकर तमाम ज्वेलर्स की दुकानों की संख्या लगभग पांच सौ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें