फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मानसून से पहले होगी नालों व ड्रेन की सफाई

विज्ञापन
नाले की सफाई करती मशीन। प्रवक्ता
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। आगामी मानसून सीजन को देखते हुए नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने निगम अभियंताओं को आदेश दिए हैं कि वे शहर के सभी बड़े नाले, कर्ण कैनाल (मुगल कैनाल), ड्रेन नंबर-1 और मध्यम व छोटे नालों की साफ-सफाई का कार्य शुरू करवाएं।
उन्होंने कहा कि शहर में विभिन्न स्थानों पर स्थापित स्ट्रॉम वाटर डिस्पोजल पंप की मरम्मत कार्य भी समय रहते शुरू करवाएं। उन्होंने सभी कार्यकारी अभियंताओं को आदेश देते कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में आने वाले सभी नालों, ड्रेन व डिस्पोजल पंपों की साफ-सफाई, गाद निकालने और मरम्मत इत्यादि कार्य करवाने के लिए उचित अनुमान तैयार कर प्रस्तुत करें। इसके लिए उन्होंने एक सप्ताह का समय दिया ताकि समय रहते प्रशासनिक मंजूरी देकर निविदाएं आमंत्रित की जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगमायुक्त ने अभियंताओं से कहा कि मानसून को लेकर ड्रेन व नालों की सफाई करवाने के सभी कार्य समय रहते शुरू करवा लिए जाएं, ताकि शहर में जल भराव की स्थिति उत्पन्न न हो और शहरवासियों को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें