फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: डॉ. बलबीर ने फुल मैराथन चार घंटे 42 मिनट में की पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। मुंबई में आयोजित टाटा मुंबई मैराथन 2025 में करनाल के डाॅ. बलबीर सिंह विर्क और समाज सेवी प्रवेश गाबा ने भाग लिया। यह मैराथन देश की सबसे बड़ी मैराथन है, जिसमें 60 हजार लोगों ने हिस्सा लिया। डाॅ. बलबीर विर्क ने फुल मैराथन (42 किलोमीटर) चार घंटे 42 मिनट में पूरी की।
विज्ञापन

प्रवेश गाबा ने हॉफ मैराथन (21 किलोमीटर) में भाग लिया और दो घंटे 18 मिनट में पूरी की। डाॅ. बलबीर सिंह विर्क ने कहा कि मैराथन में हिस्सा लेने से शारीरिक और मानसिक लाभ मिलता है। देश के एथलीटों और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोगों से मिलकर सकारात्मक विचारों और ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हमें खेलों में भाग लेना चाहिए। सभी प्रकार के खेल व्यक्ति के शारीरिक विकास के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास में भी काम आते हैं। उन्होंने लोगों को सलाह देते हुए कहा कि पहला सुख निरोगी काया है, इसलिए अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सुबह-शाम व्यायाम करने की आदत डालें। करनाल में समय-समय पर मैराथन और दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें