फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. आंबेडकर के आदर्शों को जीवन में चाहिए अपनाना : प्रो. रेड्डी

Sat, 15 Apr 2023 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
एनआईटी मेें डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते संस्थान के निदेशक प्रो. बीवी. रमणा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) में शुक्रवार को डॉ. बीआर आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। संस्थान के निदेशक प्रो. बीवी. रमना रेड्डी ने डॉ. बीआर आंबेडकर के योगदानों को याद करते हुए राष्ट्र-निर्माण और पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने एक ऐसे समाज की कल्पना की, जहां कमजोर वर्गों को समान अधिकार और सम्मान मिले। इसलिए हमें उनके जीवन से सीख लेते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।
विज्ञापन


इसके पश्चात संस्थान में डॉ. बीआर आंबेडकर की शिक्षाओं और कार्यों को याद करते हुए एनएसएस इकाई की ओर से नेस्ट इंस्टॉलेशन का आयोजन किया गया। इस मौके पर डीन (छात्र कल्याण) प्रो. दीक्षित गर्ग, डॉ. जगन्नाथ, डॉ. अनिल दहिया, डॉ. विजय वर्मा, डॉ. श्वेता राठी, डॉ. थान सिंह, डॉ. लुव कुमार, डॉ. चंद्रशेखर, सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें