फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू हिंसा : छलक रहा सब्र का पैमाना

विज्ञापन
विज्ञापन
काजल पांचाल
विज्ञापन

करनाल। महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा के मामले कम नहीं हो रहे हैं। महिला थाने में पिछले एक साल के भीतर घरेलू हिंसा से जुड़े 395 से अधिक केस सामने आए हैं जिनमें सबसे अधिक शिकायतें शराब के नशे में मारपीट, दहेज प्रताड़ना, ससुराल वालों की ओर से प्रताड़ित करना और पति द्वारा धोखा देना शामिल हैं।
जब प्रताड़ना बढ़ने लगी तो उक्त मामलों में से 200 से अधिक महिलाओं ने अदालत का रुख किया, जबकि 91 महिलाएं थाने में शिकायत लेकर पहुंचीं। वहीं, 65 मामले पुलिस की पहल पर दर्ज किए गए। छह मामले महिला हेल्पलाइन डेस्क से तो दो डीसी-एसपी कार्यालय और एक मामला ऑनलाइन सामने आया। यह आंकड़े न केवल एक गंभीर सामाजिक समस्या की ओर इशारा करते हैं, बल्कि यह भी पता चलता है कि महिलाओं की स्थिति लगातार खराब हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

54 मामलों का थाने में निपटारा : कोर्ट मामलों के अलावा, 54 मामलों का निपटान महिला थाने में ही कराया गया। जिनमें शराब पीकर मारपीट और रिश्ते में खटास आने जैसे मामले शामिल हैं। जिन मामलों में महिलाओं ने रिश्ते को एक और मौका देना चाहा, उनको यहीं सुलझाया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें