फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: लाठी से पीटकर कुत्ते को मार डाला, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। नीलोखेड़ी में गली में कुत्ते को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला गया। मामले में बलराम उर्फ बल्लू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
मामले में सीसीटीवी और वीडियो फुटेज भी सामने आए हैं, जिनमें कुत्ता तड़पता दिख रहा है। पशु कल्याण कार्यकर्ता हरप्रीत की शिकायत पर बुटाना थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल की सुबह उन्हें एक कॉल आई। बताया गया कि डीएवी स्कूल के पास बलराम उर्फ बल्लू नाम के व्यक्ति ने कुत्ते को करीब 100 लाठी मारी हैं। पिटाई से कुत्ते की आंखें और जबड़ा बुरी तरह टूट गया था। जिससे वह मर गया।
विज्ञापन

शिकायत में यह भी बताया गया कि घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज और वीडियो उपलब्ध हैं। इनमें कुत्ते को तड़पते हुए देखा जा सकता है। नीलोखेड़ी पुलिस चौकी के पुलिस जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि कुत्ते का पोस्टमार्टम करवाया गया है। कुत्ते को पीटने के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाए है। आरोपी को थाने में बुलाया जाएगा और पूछताछ की जाएगी। उसके बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें