फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: एसएमओ सीधी भर्ती के विरोध में 24 को ओपीडी ठप रख सकते हैं डॉक्टर

Mon, 17 Nov 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
 पंचकुला स्वास्थ्य महानिदेशक को ज्ञापन देते हुए डॉक्टर। स्वयं
विज्ञापन
करनाल। प्रदेशभर में एसएमओ की सीधी भर्ती और संशोधित वेतनमान लागू करने के फैसले के विरोध डॉक्टरों में नाराजगी है। रविवार को जिले के चिकित्सा अधिकारियों ने कार्यकारिणी बैठक में सरकार के खिलाफ व्यापक आंदोलन की रणनीति तय की। डॉक्टरों का कहना है कि इसी सप्ताह वे मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात कर अपना पक्ष मजबूती से रखेंगे। सरकार ने यदि अब भी उनकी बात नहीं सुनी तो 24 नवंबर को ओपीडी ठप रखी जाएगी। 30 को संपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं ठप कर देंगे।
विज्ञापन

हरियाणा मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन करनाल के प्रधान डॉ. संजय वर्मा का कहना है कि यह फैसला वरिष्ठता, अनुभव और वर्षों की सेवा भावना के खिलाफ है। इसलिए इसे तुरंत वापिस लिया जाना आवश्यक है। डॉ. संजय ने कहा कि यह सिर्फ हमारी नौकरी का मसला नहीं, बल्कि पूरी स्वास्थ्य प्रणाली के भविष्य का सवाल है। यदि मुख्यमंत्री के साथ बैठक में समाधान नहीं निकला, तो 25 नवंबर को पूरे प्रदेश में डॉक्टर दो घंटे की हड़ताल पर रहेंगे। सभी सरकारी अस्पतालों ओपीडी सेवाएं बंद कर दी जाएंगी।


30 नवंबर से वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। इस हड़ताल में आपातकालीन सेवाएं भी बंद करने का फैसला लेंगे, जिससे जिला अस्पतालों से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक मरीजों को कोई स्वास्थ्य सुविधा अस्पतालों में नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें