फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात बच्ची की मौत के बाद डॉक्टर ने छीन ली बाइक, परिजनों ने जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के एक निजी अस्पताल के बाहर गांव खेड़ी शर्फअली वासी महिलाओं और पुरुषों ने विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। आरोप है कि चिकित्सक की लापरवाही से नवजात शिशु की मौत हो गयी। इसके बाद अस्पताल के बिल की वसूली के लिए चिकित्सक ने बाइक छीन ली। साथ ही पैसे जमा करने पर भी वापस लौटाने की बात कही। अस्पताल में हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझा बुझाकर शांत कराया। साथ ही जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

नवजात शिशु के दादा साहब सिंह ने बताया कि अस्पताल में वह 16 जुलाई को पुत्रवधु को डिलीवरी के लिए लेकर आये थे। इसके बाद डॉक्टर ने उन्हें कहा कि उनके बच्चे को खतरा है और सिजेरियन डिलीवरी करनी पड़ेगी। डॉक्टर ने उन्हें 30 हजार रुपये का खर्चा आने की बात कही। ऑपरेशन के बाद डाक्टर ने बच्चे की हालत खराब होने की बात कही और उपचार के दौरान ही बच्चे की मौत हो गई। बच्ची की दादी अमरजीत कौर ने कहा कि डॉक्टर को बताया था कि वह गरीब व्यक्ति हैं, लेकिन पैसों का इंतजाम कर देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल में डॉक्टर बच्चे को चेक तक करने नहीं आते थे, अस्पताल में डाक्टरों की लापरवाही से ही नवजात शिशु की मौत हुई है। यही नहीं जब अस्पताल का पूरा पैसा भुगतान नहीं कर पाये तो डाक्टर ने जबरन बाइक छीन ली और पैसे लेकर आने की बात कही। पुलिस जांच अधिकारी श्रीभगवान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पड़ताल के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें