फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बीते कई वर्षों से ससुराल पक्ष की प्रताड़ना झेल रही विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के पिता ने ससुराल पक्ष के चार लोगों पर दहेज प्रताड़ना और मारपीट का आरोप लगाया है। घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मृतक सुषमा के पिता श्याम ने बताया कि उसकी बेटी का विवाह वर्ष-2014 में रादौर के सडूरा निवासी रणदीप के साथ हुआ था। शादी के कुछ दिनों बाद ही सुषमा के ससुरालियों ने उसे दहेज के लिए तंग करना शुरू कर दिया। श्याम लाल का आरोप है कि साल 2015 में सुषमा ने बेटी को जन्म दिया। लड़की के पैदा होने के बाद सुषमा के पति, देवर व सास ससुर ने उनकी बेटी को ज्यादा तंग करना शुरू कर दिया और उसे मायके में छोड़ कर चले गए। बीते चार वर्षों में दोनों पक्षों के बीच कई बार पंचायतें भी हुईं, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। श्याम लाल ने बताया कि पति और ससुराल पक्ष के लोगों के व्यवहार से उसकी बेटी सुषमा बेहद तनाव में जी रही थी। मानसिक दबाव और परेशानी के चलते सुषमा आत्महत्या जैसा कदम उठाने के लिए मजबूर हुई है। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर चार लोगों पर दहेज प्रताड़ना व मारपीट का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
शहर के कश्यप चौक के समीप घर में सुषमा नामक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। मृतक के पिता श्याम लाल ने विवाहिता के पति, सास, ससुर व देवर पर दहेज प्रताड़ना व मारपीट का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर चारों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गयी है। -सुलतान सिंह, जांच अधिकारी घरौंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें