फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: डॉक्टर व कोर्ट रूम मॉडल को मिली अधिक प्रशंसा

Sat, 31 Jan 2026 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
असंध वैदिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय  बल्ला में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते डीईओ रोह
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

असंध। डॉक्टर रूम मॉडल ने प्राथमिक उपचार तो कोर्ट रूम मॉडल ने न्याय की प्रणाली की झलक पेश की। बल्ला स्थित वैदिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को आयोजित ब्रेन एंड बाइट कार्निवल विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विज्ञान को व्यावहारिक रूप को प्रस्तुत किया। प्रदर्शनी में कक्षा पहली से 12वीं तक के 700 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। डाॅक्टर रूम और कोर्ट रूम माॅडल ने अधिक प्रशंसा बटोरी।
जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. रोहतास वर्मा ने विज्ञान प्रदर्शनी की सराहना की। स्कूल में सभी विषयों के मॉडल छात्रों ने तैयार किए और उनकी व्याख्या की। विज्ञान में अम्ल वर्षा, हीमोडायलिसिस, मानव परिसंचरण तंत्र, हृदय संरचना, ग्लोबल वार्मिंग, मानव पाचन तंत्र, हाइड्रोलिक लिफ्ट, बोर का परमाणु मॉडल, लेड एसिड बैटरी मॉडल तैयार करके उनकी व्याख्या की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्या प्रीति मान ने कहा कि छात्र-छात्राएं अपनी योग्यता को बढ़ाएं। प्रदर्शनी में विशिष्ट अतिथि प्रतीक मिश्रा ने कहा कि इन बच्चों में ही भविष्य के डॉक्टर वैज्ञानिक और इंजीनियर छिपे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें