फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: खुशियों वाली रही दिवाली, दो रातें हर तरफ चमकी दीपों की लाली..

विज्ञापन
खुशियों वाली रही दिवाली, दो रातें हर तरफ चमकी दीपों की लाली.. - फोटो : खुशियों वाली रही दिवाली, दो रातें हर तरफ चमकी दीपों की लाली..
विज्ञापन
- विद्युत चलित लड़ियां और मिट्टी के दीये जलाकर लोगों ने की रोशनी, बांटे उपहार
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। दीपावली पर्व पर कर्ण नगरी मिट्टी के दीयों, मोमबत्ती और लड़ियों से रोशन रही। लोगों ने एक-दूसरे को उपहार देने के अलावा खूब आतिशबाजी कर खुशी मनाई। छुटपुट घटनाओं को छोड़ दें तो कहीं कोई बड़ा विवाद या घटना सामने नहीं आई। ऐसे में इस बार हर तरफ खुशियों की लाली रही।

सोमवार को दिन भर जहां घरों की साज-सज्जा और खरीदारी का दौर चला। वहीं शाम होते ही घर-घर पूजा अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया। इससे पहले युवतियों ने घर के आंगन में रंगोली बनाई। हर घर, हर कोना रोशनी से सराबोर था।
विज्ञापन


मंदिरों और घरों में लोगों ने श्रद्धा के साथ मां लक्ष्मी का पूजन किया। हर घर में मां के भजनों से भक्तिमय माहौल बना रहा। जहां लोगों ने घरों में दीपमाला करके रोशनी की। वहीं गुरुद्वारों में बंदी छोड़ दिवस पर गुरु की महिमा का बखान किया। श्रद्धालुओं ने दीप दान भी किए। विद्युत चलित लड़ियों से भी घरों को विशेष रूप से सजाया गया। घरों में दीपमाला करने के बाद पूजा की गई।

मंगलवार को हुआ पितर पूजन
सोमवार दोपहर के समय से अमावस तिथि शुरू हुई, जोकि मंगलवार शाम तक रही। ऐसे में मंगलवार को दिन के समय लोगों ने पितर पूजन किया और मंगलवार व सोमवार की रात को लक्ष्मी पूजन हुआ। श्री बांके बिहारी मंदिर के संचालक पंडित आशीष सागर ने बताया कि दिवाली पर पितर पूजन का महत्व है। इस दिन परिवार की खुशहाली के लिए पितर पूजन किया जाता है।

स्काई शॉट ने दिखाए रंग
घरों में पूजा अर्चना के बाद आतिशबाजी का दौर शुरू हो गया। देर रात तक लोगों ने पर्व की खुशी में खूब पटाखे छोड़े। जहां छोटे बच्चों ने फुलझड़ियां, फिरखी और अनार चलाकर त्योहार मनाया। वहीं युवाओं ने तेज धमाके वाले व रंग बिरंगी स्काई शॉट चलाकर पर्व का आनंद लिया। हर गली-मोहल्ले में पर्व पर युवाओं और बच्चों को पटाखे जलाकर मस्ती करते देखा गया।

मिठाई और गिफ्ट पैक की हुई खूब बिक्री
दीपोत्सव पर मिठाई व गिफ्ट पैक का करोड़ों का कारोबार हुआ। मार्केट में 300 से लेकर दो हजार रुपये तक का गिफ्ट पैक और प्रति किलोग्राम मिठाई बिकी। दीपावली पर्व पर रिश्तेदारों व सगे संबंधियों को मिठाई व उपहार देने की भी परंपरा है। लोग एक-दूसरे के घरों में जाकर उपहार देकर पर्व की शुभकामनाएं देते हैं। त्योहार के चलते दिन में बाजारों में विभिन्न जगह मिठाई, जलेबी व गिफ्ट पैक के स्टाल लगे रहे। जहां लोगों ने जमकर खरीददारी की। इनकी दुकानों और स्टालों पर दुकानदारों की खासी भीड़ दर्ज की गई।
विज्ञापन


325 जवानों ने कराया सुरक्षा का एहसास
दीपावली के पर्व पर किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए स्थानीय पुलिस सक्रिय रही। जिले में 325 जवानों की तैनाती की गई थी। पुलिस की निगाह चप्पे-चप्पे पर थी। सुरक्षा के मद्देनजर महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। वहीं रिहायशी कॉलोनियों में भी पुलिस गश्त करती दिखी। भीड़-भाड़ के माहौल से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस भी अत्यधिक मुस्तैद देखी गई।

खुशियों वाली रही दिवाली, दो रातें हर तरफ चमकी दीपों की लाली..- फोटो : खुशियों वाली रही दिवाली, दो रातें हर तरफ चमकी दीपों की लाली..

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें