फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: यूनाइटेड स्पेस स्कूल कार्यक्रम के लिए दिव्यांश का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के मेधावी छात्र दिव्यांश कौशिक ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र और देश का नाम रोशन किया है। दिव्यांश का चयन अमेरिका के ह्यूस्टन, टेक्सास में 14 से 29 जुलाई तक आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित यूनाइटेड स्पेस स्कूल कार्यक्रम के लिए हुआ है। जिसमें करीब 25 देशों के चुनिंदा होनहार विद्यार्थियों को आमंत्रित किया जाता है ताकि वे नासा के वैज्ञानिकों, अंतरिक्ष यात्रियों और इंजीनियरों के मार्गदर्शन में अंतरिक्ष मिशन पर कार्य कर सकें।
विज्ञापन

हासी रोड निवासी दिव्यांश इस कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा। स्कूल की प्रधानाचार्य गुरविंदर चावला ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की। दिव्यांश ने बताया कि वह नौवीं से ही इसकी तैयारी कर रहा था लेकिन उम्र कम होने के कारण इसके लिए आवेदन नहीं कर पा रहा था, क्योंकि इसमें वीजा बनने में करीब दो साल का समय लगा। परिवार को बिना बताए एक दिन साइट खोली और इसके लिए आवेदन भर दिया। परिवार को भी तभी पता चला जब मेरा चयन पत्र आया। उसने बताया कि उसका सपना एरॉनोटिकल इंजीनियरिंग या जेईई की तैयारी करने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें