फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: तलाकशुदा महिला नकदी और गहने लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल/तरावड़ी। एक तलाकशुदा महिला के घर से गहने और दस्तावेज लेकर फरार हो गई है। वह अपने पीछे मायके में डेढ़ साल के बेटे को भी छोड़ गई है। महिला की मां ने एक युवक पर महिला को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में तखाना गांव निवासी रीटा ने बताया कि परिवार में उनका लड़का मोहित और लड़की मौसम रहती है। लड़की मौसम का तलाक हो चुका है और उसका डेढ़ वर्ष का एक लड़का है। उनकी तबीयत ठीक नहीं थी, तो उनकी लड़की मौसम ने उन्हें दवाई दी और वे सो गई थी।
विज्ञापन

इसके बाद लड़की मौसम घर से जेवर और नकदी लेकर बिना किसी को कुछ बताए कहीं चली गई है। अपने छोटे से बच्चे को भी घर पर छोड़कर चली गई है। जब थोड़ी देर बाद वे उठीं तो देखा कि मौसम घर पर नहीं है, उसका मोबाइल नंबर भी बंद है। वह अपना आधार कार्ड और पैन कार्ड भी साथ ले गई है।
विज्ञापन

हमें शक है कि वह अमित वासी दया नगर के साथ गई हैं। करीब चार महीने पहले अमित के साथ बोल-चाल हुई थी, जो कि लड़की के साथ फोन पर बात करता था। उस समय नपा चेयरमैन ने उनका समझौता करवाया था। उसके बाद भी लड़की मौसम और अमित के बीच बातचीत होती रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें