फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सराफ का ध्यान भटकाकर चुराई हीरे की अंगूठी

Mon, 06 Oct 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। कुंजपुरा रोड पर स्थित आरके ज्वेलरी शॉप में ग्राहक बनकर आए दो लोग सराफ का ध्यान भटकाकर हीरा जड़ी हुई सोने की अंगूठी चोरी कर ले गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। व्यापारी ने जब फुटेज देखी तो चोरी की जानकारी हुई। थाना शहर पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना शनिवार दोपहर करीब 12 बजे की है। कुंजपुरा रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के सामने आरके रत्न केंद्र के मालिक सुभाष आनंद ने बताया कि दो आदमी उनकी दुकान पर आए। उन्होंने पहले 10 ग्राम का चांदी का सिक्का मांगा, जिसे उन्होंने तिजोरी से निकालकर दे दिया। इसके बाद उन्होंने चार हीरे दिखाने के लिए कहा, फिर पुखराज की डिमांड की। इसी दौरान व्यापारी का ध्यान भटकाकर उन्होंने अंगूठी चोरी कर ली। सोने में हीरा जड़ी हुई इस अंगूठी की कीमत करीब एक लाख है।
विज्ञापन

सुभाष ने बताया कि जब दोनों युवक दुकान से चले गए, तो उन्होंने अपने सामान को चेक किया। इस दौरान प्लेट से एक अंगूठी गायब मिली। शक होने पर सुभाष आनंद ने दुकान का सीसीटीवी फुटेज देखा, जिसमें दोनों युवकों को अंगूठी जेब में डालते हुए साफ देखा गया।
थाना शहर पुलिस के जांच अधिकारी धर्मबीर ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन



युवक बोला- मैं लक्ष्मी का भगत हूं, सच्चे हीरे दिखाओ
सर्राफ दुकानदार सुभाष ने बताया कि शातिर चोरों ने खुद को लक्ष्मी जी का भगत बताया और कहा कि सच्चे हीरे दिखाओ। उन्होंने एक डिब्बी से हीरे दिखाए तभी उन्होंने पूछा की चार एक जैसे हीरे मिल जाएंगे। शातिर ने यह भी कहा कि उसे सच्चे हीरे चाहिए यानी जिसको किसी ने छुआ न हो। व्यापारी ने बताया कि फिर उन्होंने पन्नी में रखे हुए हीरे दिखाए। फिर उन्होंने पुखराज की डिमांड की। सुभाष ने बताया कि उनके दुकान काउंटर पर ही एक प्लेट रहती है, जिसमें सोने, चांदी के रिपेयर वाले गहने रखे रहते हैं। इस प्लेट में 7-8 अंगूठियां थीं, जिनमें दो सोने की और बाकी चांदी व पीतल की थीं। आरोपी को पता था कि सोने की अंगूठी कौन सी है, उसने सोने की अंगूठी, जिसमें हीरा जड़ा था, को उठाया। सीसीटीवी में दिख रहा है कि पहले उसने ऊपर वाली में जेब में डालने का प्रयास किया और फिर पेंट की जेब में डाल ली। बाद में आरोपी यह कहकर निकल गया कि वह अपने गुरुजी को साथ में लेकर आएगा। तब हीरे खरीदेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें