फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जिला स्तरीय युवा महोत्सव 27-28 को

Thu, 16 Oct 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिला लघु सचिवालय के सभागार में बुधवार को जिला स्तरीय युवा महोत्सव के आयोजन के लिए बैठक हुई। युवा महोत्सव 27 से 28 अक्तूबर को पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय में आयोजन करने का फैसला लिया गया।
एडीसी सोनू भट्ट ने बताया कि युवा महोत्सव में 15 से 29 वर्ष तक की आयु के युवक-युवतियां भाग ले सकते हैं। महोत्सव में समूह लोक नृत्य, समूह लोक गीत, कहानी लेखन, पोस्टर मेकिंग, भाषण प्रतियोगिता, कविता लेखन, लोक वाद्य यंत्र एकल व समूह प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। राज्य लोककला एवं लोकनृत्य की प्रस्तुति के साथ विज्ञान मेले का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाग लेने के लिए पंजीकरण करना अनिवार्य
जिला स्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। एक प्रतिभागी केवल एक ही प्रतियोगिता में भाग ले सकता है। वहीं जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले चयनित प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में भाग ले सकेंगे। साथ ही जिला स्तर पर विजेता प्रतिभागियों में प्रथम प्रतिभागी को 3100 रुपये, द्वितीय प्रतिभागी को 2100 और तृतीय प्रतिभागी को 110 रुपये की राशि व प्रमाणपत्र दिए जाएंगें। सभी प्रतिभागियों को पंजीकरण फार्म के साथ आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, फोटो व बैंक खाता की प्रति लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें