फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: भारत को जानो प्रतियोगिता में जेपीएस अकादमी असंध प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
असंध (वि)। भारत विकास परिषद असंध शाखा की ओर से एमएम पब्लिक स्कूल में बुधवार को भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सात स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग में जेपीएस अकादमी असंध की टीम प्रथम, विवेकानंद विद्या निकेतन की टीम द्वितीय और डीएवी पब्लिक स्कूल असंध की टीम तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में विवेकानंद विद्या निकेतन की टीम ने प्रथम, जेपीएस अकादमी की टीम ने द्वितीय और एमएम पब्लिक स्कूल की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेता टीम को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। भारत विकास परिषद शाखा असंध के आरवी भारद्वाज ने कहा कि भारत विकास परिषद पूरे देश में राष्ट्रीयता से ओतप्रोत विभिन्र कार्यक्रम का आयोजन करवाते है, ताकि आने वाली पीढ़ी में राष्ट्रीयता की भावना को पैदा किया जा सके। उन्होंने ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर शाखा के पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्र शर्मा , रामकुमार गुप्ता, डॉ. प्रवीण, रिछपाल राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें