संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिलास्तरीय टेनिस प्रतियोगिता नौ व 10 नवंबर को करनाल क्लब में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में अंडर 10 व 12 आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता की प्रवेश फीस 500 रुपए रखी गई है।
इस संबंध में बैठक हुई जिसमें संघ के सदस्यों ने भाग लिया। जेसी बब्बर सचिव टेनिस संघ ने कहा कि जिला प्रतियोगिता की एंट्री फीस पांच नवंबर को शाम पांच बजे तक ली जाएगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी और जिला टेनिस संघ के चीफ पैट्रन संजय बठला की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि इस प्रतियोगिता में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। सभी खिलाड़ियों को कैश अवाॅर्ड, प्रमाणपत्र व ट्राॅफी से सम्मानित किया जाएगा। इस समय सभी सदस्यों ने तीसरी बार सरकार बनने पर बधाई दी। मौके पर संजय मदान, कुलजिंद्र मोहन, प्रवीन कुमार, संजीव आनंद, अनिल ठुकराल, राजेश शर्मा, कृष्ण कुमार मौजूद रहे।