फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता 12 को

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। जिला तैराकी संघ की ओर से 12 जून को कर्ण स्टेडियम के स्वीमिंग पूल में जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में केवल जिला के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। विजेता खिलाड़ियों को हरियाणा स्टेट चैंपियनशिप में खेलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

संघ के संयुक्त सचिव व कर्ण स्टेडियम के मुख्य तैराकी कोच कंवलजीत संधू ने बताया कि तैराकी की इस प्रतियोगिता के एक इवेंट में चार प्रतिभागी भाग ले सकते हैं।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले तैराक 10 जून तक शाम पांच बजे से पहले अपनी एंट्री कर्ण स्टेडियम में निर्धारित शुल्क के साथ दर्ज करा सकते हैं। 12 जून को यह प्रतियोगिता कर्ण स्टेडियम के पूल में सुबह नौ बजे शुरू हो जाएगी। सुबह आठ बजे से प्रतिभागियों की एंट्री शुरू हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें