इंद्री। नठौड़ी गांव में विधायक रामकुमार कश्यप ने जोगी व कश्यप समाज की चौपालों के कराए गए सुंदरीकरण कार्य का सरपंच बलजिंदर कौर से उद्घाटन करवाया। इस मौके पर विधायक रामकुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
नई सड़कों के निर्माण से लेकर पुरानी इमारतों के नवीनीकरण तक सभी कार्य प्राथमिकता से कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन चौपालों के सुंदरीकरण करवाकर ग्रामीणों की पुरानी मांग को पूरा कर सौगात दी गई है। संवाद