फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जिला स्तरीय तैराकी व मॉडर्न पेंटाथलॉन प्रतियोगिता आज

Sat, 01 Aug 2026 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया शनिवार को जिला स्तरीय तैराकी और मॉडर्न पेंटाथलॉन प्रतियोगिता का आयोजन करेगा। कल्पवृक्ष पब्लिक स्कूल, सामबली रोड, निसिंग में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के कन्वीनर प्रवीण सिंह ने बताया कि उद्देश्य जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कर उनका चयन आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए करना है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता सुबह 9 बजे से शुरू हो जाएगी। अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग में मुकाबले होंगे। मॉडर्न पेंटाथलॉन में अंडर-17 और 19 बालक व बालिका हिस्सा लेंगे।
उन्होंने बताया कि सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को सुबह 9 बजे तक प्रतियोगिता स्थल पर रिपोर्ट करना अनिवार्य है। वैध दस्तावेज लाने होंगे। खिलाड़ियों के फार्म पर संबंधित जोनल सचिव के हस्ताक्षर होना अनिवार्य है। दस्तावेज विद्यालय के प्रधानाचार्य की ओर से सत्यापित और विद्यालय की आधिकारिक मुहर सहित होने चाहिए।
विज्ञापन

प्रवीण सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को दस्तावेज की तीन पूर्ण प्रतियां साथ लानी होंगी। टीम प्रभारियों को खिलाड़ियों की जन्मतिथि, विद्यालय पहचानपत्र, आधार कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेज के संबंध में निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें