फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: परीक्षा में दिव्यांगों को मिलेंगे 40 मिनट अतिरिक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
- नवोदय में दाखिले के लिए कक्षा छठी की प्रवेश परीक्षा 18 को, दो घंटे में करने होंगे 80 प्रश्न हल
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छठी में प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। इसके लिए 18 जनवरी को परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। विभिन्न जिलों में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालयों में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। इस बार प्रवेश परीक्षा में दिव्यांग विद्यार्थियों को 40 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

परीक्षा प्रारूप के अनुसार, परीक्षा में शामिल होने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को कुल दो घंटे का समय मिलेगा। इस समय में उन्हें कुल 80 प्रश्न हल करने होंगे। छात्रों को चयन जेएनवीएसटी में उनके प्रदर्शन के आधार पर ही किया जाएगा। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले छात्रों को कक्षा छह के पाठ्यक्रम के बारे में पता होना जरूरी है। जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा छह प्रवेश परीक्षा के पाठ्यक्रम में परीक्षा में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण विषय में तीन खंड शामिल हैं। इसमें मानसिक योग्यता परीक्षा, अंकगणित परीक्षा और भाषा परीक्षा को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


प्रबंधन के अनुसार, 18 जनवरी को होने वाली प्रवेश परीक्षा का परिणाम मार्च माह में आना संभावित है। विदित हो कि कक्षा छठी के लिए प्रत्येक जवाहर नवोदय विद्यालय में 80 छात्रों का चयन किया जाता है। नए सत्र 2025-26 के लिए 17 जुलाई से सात अक्तूबर तक आवेदन प्रक्रिया चली थी।
विज्ञापन





प्रत्येक प्रश्न के लिए मिलेंगे 1.25 अंक

परीक्षा की अवधि दो घंटे की होगी। सुबह 11.30 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक परीक्षा होगी। दिव्यांग विद्यार्थियों को 40 मिनट अतिरिक्त दिए जाएंगे। सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे और प्रत्येक के लिए 1.25 अंक मिलेंगे। कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा। प्रश्नपत्र में तीन खंड कुल 100 अंकों के 80 प्रश्नों वाले होंगे।



-

यह रहेगा परीक्षा का प्रारूप

खंड

प्रश्न
अंक
अवधि

मानसिक योग्यता परीक्षा
40
50
60 मिनट

अंकगणित परीक्षा
20
25
30 मिनट

भाषा परीक्षा

20
25
30 मिनट

कुल

80
100
02 घंटे



-

इस खंड में ऐसे होंगे सवाल

- मानसिक योग्यता परीक्षा में शामिल विषयों में भिन्न आकृति छांटिए, आकृति मिलान, आकृति पूरक और समानता जैसे विषयों के प्रश्न शामिल किए जाएंगे।

- अंक गणित से परीक्षा में पूछे जाने वाले विषय एलसीएम/एचसीएफ, संख्या और संख्यात्मक प्रणाली, दशमलव, भिन्नात्मक संख्या आदि शामिल हैं।

- भाषा परीक्षा अनुभाग में कुल 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न व्याकरण और लेखन कौशल से संबंधित होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें