फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिपो होल्डर से मांगी 50 हजार की चौथ

Thu, 27 Aug 2015 01:08 AM IST
dipo holder
विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड नंबर एक में डिपो होल्डर से 50 हजार रुपये की चौथ मांगने का मामला प्रकाश में आया है। चौथ न देने पर उसे व उसके परिवार को जान से मारने की शिकायत डिपो होल्डर ने पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर एक निवासी संजीव कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वार्ड नंबर एक का रहने वाला है और डिपो होल्डर का काम करता है। संजीव कुमार ने बताया कि वार्ड नंबर एक का ही रहने वाला विनोद कुमार व उसके अन्य साथी पिछले तीन चार दिनों से उससे 50 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। रुपये न देने पर उन्होंने उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी है।

संजीव कुमार का कहना है कि विनोद कुमार पर पहले भी विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत कई मामले दर्ज हैं। संजीव कुमार ने पुलिस से अपने व अपने परिवार की जानमाल की रक्षा करने व आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। थान प्रभारी राजबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें