फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गाड़ियां समय पर खाली न होने से गेहूं की उठान में दिक्कत

Sun, 21 Apr 2024 05:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



घरौंडा। नई अनाज मंडी में अभी तक 70 प्रतिशत आवक हो चुकी है। अभी तक 65 प्रतिशत लिफ्टिंग हो चुकी है। अधिकारियों की माने तो भारतीय खाद्य निगम के भंडारण में पॉइंट कम होने के कारण गाड़ियां समय पर खाली नहीं हो पा रही है। इससे मंडी में उठान की दिक्कत आ रही है।

मंडी में इस बार 12 अप्रैल के आसपास गेहूं की आवक शुरू हुई थी। हैफेड ने लगभग 3 लाख 51 हजार 577 क्विंटल गेंहू की खरीद की है। हैफेड ने लगभग दो लाख 55 हजार क्विंटल की लिफ्टिंग करवा दी है। वेयर हाउस ने लगभग एक़ लाख 46हजार क्विंटल की खरीद की ओर लगभग 92 हजार 502 क्विंटल की लिस्टिंग हो चुकी है। खाद्य आपूर्ति विभाग ने लगभग चार लाख 65 हजार 471 क्विंटल की खरीद की है। एजेंसी ने लगभग 2 लाख 55 हजार क्विंटल की लिस्टिंग हो चुकी है।
विज्ञापन

तीनों एजेंसीयो की लिफ्टिंग के लिए लगभग 120 गाड़ियां लगी हुईं है। मार्केट कमेटी के अधिकारियों के अनुसार भारतीय खादय निगम के भंडारण में गाड़ियां सही समय पर खाली न होने से मंडी में गेहूं के कट्टे पड़े हुए है, अगर गाड़ियां सही समय पर खाली होती तों मंडी में गेंहू के कट्टे बहुत कम दिखाई देते।
विज्ञापन


मार्केट कमेटी के अधिकारियों के अनुसार अब तक प्राइवेट एजेंसियों ने अभी तक 30 हजार क्विंटल गेंहू की खरीद की है। इसकी लिफ्टिंग भी समय पर हो चुकी है। मार्केट कमेटी के सचिव चंद्र प्रकाश ने बताया है कि मंडी में अभी तक 5 लाख 9 हजार क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है। तीनों सरकारी एजेंसियो ने 65 प्रतिशत गेहूं की लिफ्टिंग करवा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें