फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हर आयोजन के लिए अलग सजावट, फूलों की मांग में इजाफा

Sun, 09 Nov 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
करनाल।
शादी समारोह में सजावट बहुत महत्व रखती है। सजावट में भी नए ट्रेंड देखने को मिल रहे हैं। हल्दी, मेहंदी से लेकर रिसेप्शन तक हर आयोजन के लिए फ्लोरल थीम पर सजावट की जा रही है। पहले जहां सिर्फ मंडप या स्टेज तक ही फूलों का प्रयोग होता था। वहीं अब पूरे घर, एंट्री गेट, कार और फोटो बूथ तक फूलों से महक उठते हैं। कारोबारियों के अनुसार सजावट के लिए ऑर्किड, जिप्सी, ट्यूलिप, गुलाब और लिली फूलों की मांग अधिक है।
व्यापारियों का कहना है कि शादी के सीजन में हर दिन ताजे फूलों को शहर में लाया जाता है। इसमें कलकत्ता से हफ्ते में एक बार गुलाब और आर्किड के फूलों को मंगाया जाता है जो एक हफ्ते पूरी ताजगी भरे रहते हैं। इसके अलावा आर्टिफिशियल फूलों के डेकोरेशन का भी काफी चलन है जहां लोग अपने घरों में कई दिन पहले ही लगवाना पसंद करते हैं। पहले सिर्फ स्टेज या मंडप तक फूल लगाए जाते थे, लेकिन अब घर के हर कोने को सजाने का ट्रेंड है। लोग हल्दी के लिए पीले और सफेद फूल, मेहंदी के लिए ऑरेंज-ग्रीन कॉम्बिनेशन और शादी के लिए रेड-गोल्ड थीम वाले फूल पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन


फूल व्यापारी दिनेश ने बताया कि अब अंतरराष्ट्रीय फूल और आर्टिफिशियल क्रिएशन्स की मांग बढ़ी है। दिल्ली, मुंबई, बेंगलूरू और कोलकाता से ताजे फूल मंगवाए जाते हैं। कुछ विशेष फूल बैंकॉक और हॉलैंड से भी ऑर्डर पर मंगवाए जाते हैं। लोग अपने बजट के हिसाब से डेकोरेशन करवाते हैं।

25 हजार से पांच लाख तक की सजावट
व्यापारी सोनू ने बताया कि शादी के सीजन में सजावट 25 हजार से लेकर पांच लाख रुपये तक की हो रही है। हर वर्ग अपने बजट के हिसाब से सजावट करवाता है। पहले के समय में सजावट का अधिक चलन नहीं था लेकिन पिछले कुछ समय से बदलाव आया है। गुलाब, जिप्सी और ऑर्किड के फूलों की मांग अधिक रहती है।
विज्ञापन


ब्राइडल मेकअप में भी फूलों का चलन
फूलों का उपयोग केवल सजावट में ही नहीं बल्कि दुल्हनों के मेकअप में भी हो रहा है। ब्यूटी पार्लर संचालिका कमलेश ने बताया कि ब्राइडल हेयरस्टाइल में ऑर्किड, गजरा और जिप्सी फूलों का सबसे अधिक प्रयोग किया जाता है। ब्राइडल के जूड़े में सबसे अधिक गुलाबी व लाल गुलाब और जिप्सी फूलों का प्रयोग किया जाता है।


अलग-अलग स्थानों से मंगाए जा रहे फूल
स्थान
फूलों के प्रकार बेंगलूरू ऑर्किड, ट्यूलिप, लिली
दिल्ली, गाजीपुर मंडी
गुलाब, जिप्सी, गेंदे के फूल
पुणे
जरबेरा, कारनेशन
मुंबई
हाइड्रेंजिया, पिंक रोज
हॉलैंड
ट्यूलिप और लिली
बैंकॉक
ऑर्किड और डेंडरोबियम फ्लावर
पश्चिम बंगाल ग्लाइड
-
फूल का नाम
प्रति किलो रुपयों में

गुलाब 300-500
ऑर्किड 800–1600
जिप्सी
700–900
ट्यूलिप
1500–2000
गेंदा
150–250
लिली
1200–1500
जरबेरा 400–600
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें