फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: इंटरचेंज मार्ग के लिए धरना, निर्माण रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने निर्माणाधीन करनाल रिंग रोड पर इंटर चेंज मार्ग बनाए जाने की मांग को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया गया। जिसके पहले दिन निर्माणाधीन रिंग रोड पर चल रहे निर्माण कार्य को बंद करवाकर विरोध जताया। साथ ही रिंग रोड के प्वाइंट नंबर 1800 के निकट अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया गया है। यहां किसानों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बुधवार को धरने पर भाकियू के प्रदेश संगठन मंत्री शाम सिंह मान, उत्तरी भारत प्रभारी बाबूराम डाबरथला, हरियाणा प्रभारी महताब सिंह कादियान, प्रवक्ता सुरेंद्र सागवान, पूर्व सरपंच जगबीर बदरान पहुंचे। विकास खंड क्षेत्र घरौडा के प्रधान धनेतर राणा, इंद्री खंड प्रधान दिलावर सिंह डबकोली, निसिंग खंड महासचिव राजेंद्र राणा, कार्यालय सचिव राजकुमार नोतना सहित कई किसान नेता भी यहां समर्थन देने पहुंचे। आसपास के गांव के ग्रामीणों ने भी सहभागिता की। इस अवसर पर पूर्व सरपंच हरी सिंह, बनवारी जोगी, रामपाल शर्मा, वेद प्रकाश कश्यप, सुरज लाठर, अशोक फूंसगढ, जगबीर मान, यशपाल शर्मा, रामकुमार शर्मा, सतीश रींडल, कर्ण कालिया रांवर, महेंद्र मढ़ाण, चांदवीर, बबलू सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें