फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: धैया और खुशी बैडमिंटन चैंपियन

Sun, 12 Apr 2026 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता में हिस्सा लेते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। निर्मल विहार स्थित बी-24 बैडमिंटन अकादमी में शनिवार को दोदिवसीय ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-9 से अंडर-13 तक के मैच हुए। लड़कों के अंडर-9 वर्ग में धैया खैवाल ने प्रथम और कार्तिक कुमार ने द्वितीय स्थान हासिल किया। लड़कियों के अंडर-9 वर्ग में खुशी प्रथम व याक्षी द्वितीय रहीं।
प्रतियोगिता में करीब 200 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। शनिवार को प्रतियोगिता का उद्धाटन पेरिस पैरा ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता एवं अर्जुन अवार्डी नीतीश कुमार ने किया। अकादमी के संचालक विजेंद्र सिंह व रविंद्र भाटिया भी मौजूद रहे। विजेंद्र सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्जुन अवार्डी नीतीश कुमार ने खिलाड़ियों के साथ कुछ राउंड भी खेले। उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं। वर्तमान में खेलों में करियर बना सकता है। इस मौके पर कोच शिवम, शालू, सुमित, गुरप्रीत मौजूद रहे।


प्रतियोगिता के परिणाम
पुरुष्ज्ञ सिंगल्स अंडर-11 में वरदान प्रथम व आश्मन गर्ग द्वितीय।
महिला सिंगल्स अंडर-11 में अनाया मालिक प्रथम व अर्शिता चौधरी द्वितीय।
पुरुष सिंगल्स अंडर-13 में केशव प्रथम व यशवर्धन द्वितीय।
महिला सिंगल्स अंडर-13 में काव्या प्रथम व अनाया मालिक द्वितीय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें