फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: एकल अंडर-9 में धैर्य, सीनियर में नरेंद्र कुकरेजा और प्रमोद प्रथम

Mon, 27 Oct 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। बी-24 अकादमी में ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दिन लड़कों के एकल अंडर-9 आयु वर्ग में धैर्य प्रथम, आदिश द्वितीय व त्रिशान तृतीय रहे। सीनियर वर्ग में नरेंद्र कुकरेजा व प्रमोद चौहान प्रथम रहे। वहीं अंडर-11 आयु वर्ग में दीपांशु प्रथम, तनिश द्वितीय व यशवर्धन तृतीय रहे। बैडमिंटन प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में एचसीएस सतीश कुमार ने शिरकत की। उनके साथ अकादमी के संचालक नरेंद्र कुकरेजा व रविंद्र भाटिया और पार्षद संकल्प भंडारी मौजूद रहे। प्रतियोगिता में पांच राज्यों से करीब 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

एचसीएस सतीश कुमार ने बताया कि इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से अलग-अलग आयु वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभा दिखाने पहुंचे। बी-24 अकादमी के संचालक नरेंद्र कुकरेजा और रविंद्र भाटिया ने बताया कि पांचों राज्यों के खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला। मौके पर राजेश डुडेजा, केवल कृष्ण, दीपक सुखीजा, मास्टर दीपक, मास्टर राजेश कुमार, कोच शिवम, शालू मौजूद रहे।
विज्ञापन




प्रतियोगिता के परिणाम-

लड़कों की एकल अंडर-13
प्रथम- हरीश धूपर, द्वितीय क्षितिज, तृतीय सोमिल कंबोज।
लड़कों की एकल अंडर-15-
प्रथम-अर्चित, द्वितीय सरस, तृतीय गुरुवंश, तृतीय यश जोशी
लड़कों की एकल अंडर-17
प्रथम- विशाल प्रशांत, द्वितीय नमन, तृतीय भारत।
लड़कों की सिंगल्स अंडर-19-
प्रथम- वंश, द्वितीय रणवीर, तृतीय देव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें