फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबे पर तेल का गोरखधंधा पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
असंध थाना पुलिस ने रिफाइनरी के टैंकरों से तेल चोरी का खुलासा किया है। शिकायत के आधार पर की गयी छापेमारी में पुलिस ने ढाबे पर तेल के ड्रम और 50 लीटर पेट्रोल सहित आरोपी ढाबा मालिक को काबू कर लिया है। पुलिस के अनुसार केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को उनके मुखबिर ने बताया कि सालवन व दूपेड़ी गांव के बीच मान ढाबा है। इस पर रिफाइनरी से आने वाले तेल के टैंकरों के ड्राइवर पहुंचते हैं और टैंकरों से तेल निकालकर बेचा जाता है। इस कार्य में ढाबा मालिक हरविंद्र सिंह की टैंकर ड्राइवरों के साथ मिलीभगत है, जो तेल को कम दाम में खरीदकर अधिक में आम लोगों को बेचता है। सूचना में बताया गया कि यदि ढाबा पर रेड की जाए तो वहां पर तेल निकालने और तेल के ड्रम भी काफी मात्रा में मिल सकते हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर छापेमारी की। मौके से पुलिस ने तेल के ड्रम और 50 लीटर पेट्रोल भी बरामद किया है। इस पर पुलिस ने आरोपी ढाबा मालिक गांव बल्ला निवासी हरविंद्र सिंह को काबू का जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें