छछरौली। जैतपुर में वन विभाग जंगल में हुए कटाव का दौरा करने के लिए वन विभाग के डीएफओ संदीप सिंह सैनी ने शनिवार को छछरौली व प्रतापनगर वन क्षेत्र का दौरा किया।
दौरा कर वनों को बचाने के लिए कटाव की जगह पर कार्य कर सुरक्षा इंतजाम करने के लिए कहा। दो दिन पहले छछरौली के सोम व पथराला नदियों में तेज बहाव के कारण काफी एकड़ वन विभाग के जंगल नदी में समा गए थे। जिसमें सैकड़ों पेड़ पानी में बह गए थे। संदीप सैनी ने कहा कि जंगल में हुए कटाव की जगह पर जल्द ही कार्य कराया जाएगा। वनों की सुरक्षा सबसे पहले है। वनों की सुरक्षा के लिए विभाग गंभीर है।