फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शनि अमावस्या पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
17... सदर बाजार के शनि मंदिर में शनि ​शिला पर तेल और काले तिल चढ़ाते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
- शनि शिला पर तेल और पुष्प अर्पित कर की परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। शनि अमावस्या पर शनि मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने शनि शिला पर तेल, काले तिल, लोहे की कील और पुष्प अर्पित कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
सुबह से मंदिरों में पूजा के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था, जो रात तक जारी रहा। शहर के सदर बाजार स्थित शनि देव मंदिर, काली माता मंदिर, जीटी रोड स्थित नवग्रह मंदिर के शनि धाम और राम नगर के शनि मंदिर भक्तिमय माहौल नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दान-पुण्य से कष्ट होते हैं दूर
श्री कर्णेश्वरम महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित षष्ठी वल्लब ने बताया कि शनि अमावस्या पर शनि देव की पूजा करने और दान-पुण्य से व्यक्ति के कष्ट दूर होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। मंदिर पहुंचे श्रद्धालु सुनील ने कहा कि हम हर साल शनि अमावस्या पर यहां पूजा करने आते हैं।

17... सदर बाजार के शनि मंदिर में शनि शिला पर तेल और काले तिल चढ़ाते श्रद्धालु। संवाद

17... सदर बाजार के शनि मंदिर में शनि शिला पर तेल और काले तिल चढ़ाते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें