मूनक। श्री साहेब प्रेमदास आश्रम में रविवार को संत सम्मेलन का आयोजन किया गया। कई राज्यों से संत पहुंचे। अपनी अमृतवाणी व शब्दों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
आश्रम के संचालक धूनी दास महाराज ने भी शब्द वाणी सुनाई। सुबह हवन और भंडारा हुआ। कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने रविदास महाराज के सामने माथा टेकर संतों से आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि उनके परिवार का संतों से विशेष नाता रहा है। संत किसी एक समाज के नहीं होते। वह समाज को सही दिशा दिखाने का काम करते हैं। समाज के अंदर फैल रही बुराइयों को दूर करते हैं।
सम्मेलन में स्वामी दयानंद सरस्वती 1008 मुरथल, संत जैनदास, महंत साध्वी शालीनी नंद, दक्षेंद्र राणा, आनंद कुमार शर्मा, सुदेश कटारिया, मार्केट कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण राणा, सतीश शर्मा, ओम प्रकाश सरपंच, बारूराम शर्मा राजपूताना, अशोक मास्टर, राजेश चिडाव, दलबीर आदि मौजूद रहे।