फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कांग्रेस ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

Mon, 24 Nov 2025 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। जिला शहरी कांग्रेस कमेटी की ओर से रविवार को सेक्टर-12 में धरनास्थल पर जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटे गए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजेश चौधरी और जसबीर पानू ने कंबल दिए। पूर्व लोकसभा प्रत्याशी दिव्यांशु बुधिराजा, एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव पंकज गाबा, साहिल शर्मा, दिलशेर डाचार, ललित आहुजा, सौरभ शर्मा, पुष्कर मंचंदा, पुण्यम मंचंदा, सोनू शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

शिविर में 80 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच
इंद्री। गुरु तेग बहादुर साहिब और उनके शहीद साथियों मति दास, सति दास और दयाला जी के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा सिंह सभा इंद्री ने रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। गुरुद्वारा सिंह सभा के परिसर में फिजियोथेरेपिस्ट डाॅ. इशनूर सिंह ने कमर दर्द, घुटने के दर्द, सरवाइकल, शोल्डर जाम, अंधरंग आदि रोगों से ग्रस्त लोगों का उपचार किया गया। शिविर में 80 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
उप-स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण पर बांटे लड्डू
करनाल। गांव बांसा में प्राथमिक उप-स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। युवा विचार मंच के सदस्यों ने लड्डू बांटकर खुशी मनाई। मंच के अध्यक्ष राहुल बांसा ने बताया कि गांव में काफी वर्षों से प्राथमिक उप-स्वास्थ्य केंद्र जर्जर अवस्था में था। जिसकी वजह से गांव की गर्भवती महिलाओं को प्राथमिक उपचार के लिए बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। एएनएम पूनम रानी, पिंकी देवी, वरिष्ठ समाजसेवी श्यामलाल बांसा, अमित माहला, रवि माहला, अजय माहला, राजकुमार पाल, अंकुश पाल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें