संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। पुरानी अनाज मंडी में खाटू श्याम मंदिर में आयोजित श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव के चौथे दिन सन्नी निजावन और आशीष सागर ने श्याम बाबा के भजनों से रिझाया। श्री श्याम सलोना कीर्तन मंडल की ओर से आयोजन में उन्होंने ’मुझको क्या फिकर, काम तो श्याम ही आएंगे’ भजन से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
श्याम बाबा का आकर्षक शृंगार किया गया था। एक मार्च तक चलने वाले आयोजन में संकीर्तन का समय शाम 6 से रात 10 बजे तक किया जा रहा है। रविवार को न्यायाधीश मोहित चौधरी परिवार के साथ दरबार में दर्शन के लिए पहु्ंचे। गायकों ने रामनाम का जाप कर बाला जी महाराज के भजन गाए। खाटू श्याम के जयकारे लगाए गए। श्री महामाया बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर से पुजारी आशु भगत भी पहुंचे। अजय सैनी, मोहन लोधी, मुकेश गर्ग, पंकिल गोयल, साहिल सिंगला और राजीव जैन आदि मौजूद रहे।