फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: उचाना गांव में एथलेटिक्स प्रतियोगिता एक को

Mon, 23 Feb 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। उचाना गांव में एक मार्च को जूनियर टेलेंट एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में पूरे जिले के खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं। इसके लिए अलग-अलग आयु वर्ग रखे गए हैं। हर एक वर्ग में दो से तीन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। गांव के खेल स्टेडियम स्पर्धाएं होंगी।
विज्ञापन

कोच पायल ने बताया कि 6 से 10 वर्ष के बच्चों के लिए 80 मीटर की बाधा दौड़, 12 वर्ष के खिलाड़ियों के लिए 100 मीटर की दौड़ व बैक बॉल थ्रो का आयोजन किया जाएगा। 14 वर्ष के खिलाड़ियों के लिए 100 मीटर व 200 मीटर की दौड़ और लंबी कूद का आयोजन किया जाएगा और 18 वर्ष के खिलाड़ियों के लिए 400, 800 व 1500 मीटर की दौड़, लंबी कूद और डिस्कस थ्रो का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें