फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नगर कीर्तन में गुरु साहिब के चरणों में श्रद्धालुओं ने किया नमन

Tue, 06 Jan 2026 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
जलमाना में नगर कीर्तन की अगुवाई करते पांच प्यारे। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


असंध। दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व के अवसर पर सोमवार को जलमाना में नगर कीर्तन निकाला गया। कीर्तन की अगुवाई पंच प्यारों ने की, जिनके पीछे सजी हुई भव्य पालकी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब विराजमान रहे। टाड़ी जत्थे ने शबद कीर्तन व गुरुवाणी का गायन किया। कीर्तन के सत्कार में जगह-जगह जलपान व लंगर की व्यवस्था की गई। श्रद्धालुओं ने गुरु साहिब के चरणों में नमन किया।
विज्ञापन


नगर कीर्तन चोरकारसा मार्ग स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा से आरंभ होकर गुरुद्वारा नौखरिया, पटवार खाना वाली गली से गुरुद्वारा खारा वाले से पुलिस चौकी वाली गली से होते हुए नेशनल हाईवे 709ए करनाल मुख्य मार्ग पर पहुंचा। इसके उपरांत कीर्तन गुरुद्वारा शहीद गंज ननकाना साहिब से 25 मिनट के ठहराव के बाद श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धर्म स्थान सरोवर के सामने से होते हुए मुख्य बस स्टैंड, कुरलन मार्ग स्थित भगवान वाल्मीकि आश्रम के बाद बस स्टैंड पहुंचा। यहां नवजोत ग्रुप ने लंगर लगाकर सेवा की। इसके बाद कीर्तन असंध मार्ग पर श्री गुरु रविदास बेगमपुर धाम मंदिर जलमाना के सामने से निकला जहां चौहान परिवार ने गुरु साहिब का स्वागत किया। भंगू मार्केट के सामने कीर्तन का भगवान वाल्मीकि सभा ने स्वागत किया और फलों का लंगर वितरित किया। गुरुद्वारा फुलरबानिया होते हुए कीर्तन पुनः गुरुद्वारा सिंह सभा साहिब में संपन्न हुआ। पटवारी परमजीत सिंह खारा, अजमेर सिंह रंधावा, शमशेर सिंह, गुरपेज सिंह, कुलबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें