फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: तीन कॉलोनियों में ढाई करोड़ से होंगे विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने नारियल फोड़कर की विकास कार्यों की शुरुआत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नीलोखेड़ी। अक्तूबर 2023 में वैध हुई चार कालोनियों में से तीन कालोनियों में एक साल से अधिक समय के बाद मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए कार्य शुरू होगा। इसके लिए बुधवार को विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने करीब ढाई करोड़ रुपये विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने हैफेड कॉलोनी में नारियल फोड़कर निर्माण कार्य शुरू कराया। अभी वीआईपी कॉलोनी सुंदर नगर को विकास कार्यों का इंतजार है।
विकास कार्यों का शिलान्यास करने के बाद भाजपा विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने कहा कि भाजपा अपने सिद्धांत ‘सबका साथ-सबका विकास’ पर आज भी अडिग है। जिसके चलते पिछले 10 वर्षों से प्रदेशभर में एक समान विकास कार्यों की जो बयार बह रही है उसने विपक्ष के नेताओं को मुद्दाविहीन कर दिया है। यही नहीं केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार ने कई ऐतिहासिक निर्णय लेकर देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानजनक स्थान पर स्थापित किया है। वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार आम आदमी कि लिए हर दिन नई-नई कल्याणकारी योजनाएण्ं लेकर आ रही है। जिसके चलते भाजपा के सदस्यता अभियान में विपक्षी पार्टियों के कई कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर भाजपा नीतियों पर अपनी मोहर लगाई है।
विज्ञापन

इस मौैके पर नपा सचिव अजीत कुमार व एमई सुरेंद्र दहिया सहित पूर्व नपाध्यक्षा के पति सतनाम आहूजा व प्रेम मुंजाल, जयभगवान सीकरी, बलबीर सीकरी, चमेल सिंह सांवत, शिवनाथ कपूर, पूर्व पार्षद वेद शर्मा, बबलु बरसालु, मोहित मल्होत्रा, बलजिंद्र कालड़ा, नरेश कुमार तथा मदन लाल आदि भाजपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन कॉलोनियों में होगा कार्य
- नीलोखेड़ी की जिन तीन कालोनियों में विकास कार्य करवाए जाने हैं, उसमें हैफेड कॉलोनी, राधा कृष्ण एनक्लेव और शिव कॉलोनी शामिल हैं। इसमें हैफेड कॉलोनी में तो 85 लाख 55 हजार रुपये से कार्य कराया जाना है, जबकि राधा कृष्ण एनक्लेव में 99 लाख 50 हजार तथा शिव कॉलोनी में 70 लाख 52 हजार रुपये के खर्च करके सड़कें व बरसाती पानी के लिए नालियां आदि बनवाई जाएंगी। जबकि वैध हुई कॉलोनी वीआईपी कॉलोनी सुंदर नगर में विकास कार्यों को फिलहाल स्वीकृति नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें