फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आठ कॉलोनियों में 128 करोड़ से होगा विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शहर की हाल ही में वैध हुई आठ कॉलोनियों में अमृत-2 परियोजना के तहत सीवरेज और पेयजल की पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू होगा। ये कार्य जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग की करनाल डिवीजन-एक शाखा द्वारा किया जाएगा, जिस पर करीब 128 करोड़ 21 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। अनुमानित राशि का एस्टीमेट बनाकर स्वीकृति के लिए मुख्यालय भेजा गया है।
नगर निगम की आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा की अध्यक्षता में वीरवार को अमृत योजना-2 के कार्यों की रूपरेखा तैयार करने के लिए निगम कार्यालय में अधिकारियों के साथ मंथन किया गया। इसमें अमृत योजना-एक से बचे कार्यो पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

मंथन के बाद निगमायुक्त ने बताया कि यह कार्य जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग की करनाल डिवीजन-एक के द्वारा अमृत -2 योजना में करवाए जाएंगे।
इनका अनुमान तैयार कर मुख्यालय को भेज दिया गया था, जिस पर धन भी प्राप्त हो गया है लेकिन अभी मुख्यालय तकनीकि स्वीकृति मिलनी शेष है। तकनीकी मंजूरी मिलने के बाद इस कार्य की निविदाएं आमंत्रित की जाएंगी। उसके बाद सीवरेज व जलापूर्ति पाइप लाइन डाले जाने का कार्य शुरू किया जाएगा। निगमायुक्त ने बताया कि अधिकृत हुई कॉलोनियों में सीवरेज व वाटर सप्लाई लाइन डाले जाने के कार्य पर अनुमानित कुल 128 करोड़ 21 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

कॉलोनियों में 12 किलोमीटर और शहर के अन्य क्षेत्रों में 48 किलोमीटर सीवर लाइन डाली जाएगी, जिस पर अनुमानित 89 करोड़ 67 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा अधिकृत कॉलोनियों में साढे 13 किलोमीटर वाटर सप्लाई लाइन डाली जाएगी। साथ ही 20 नलकूप नए लगाए जाएंगे। इनमें से 8 नलकूप नई अधिकृत कॉलोनियों में तथा 12 शहर के अन्य क्षेत्रों में लगाए जाएंगे, जिन पर अनुमानित 38 करोड़ 54 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। बैठक में नगर निगम के तकनीकी विशेषज्ञ सतीश शर्मा, पीएचईडी डिवीजन-एक के कार्यकारी अभियंता विकास बाल्यान व एसडीओ विकास गुप्ता तथा एचएसवीपी के एसडीओ सुभाष बनखड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें