फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमारे आत्मविश्वस से हारेगा कोरोना : राजीव

विज्ञापन
विज्ञापन
हमारे चिंता करने से क्या भाग जाएगी महामारी, हमें इससे लड़ने के लिए खुद को तैयार करना होगा। खुद को फिट रखकर और आत्मविश्वास से महामारी को हराया जा सकता है। यह कहना है इंटरनेशनल व्हील चेयर फैंसिंग खिलाड़ी राजीव कुमार का, जो लाकडाउन में अपने गांव टीकरी क्लास में घर पर ही पसीना बहा रहे हैं। नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर 50 से अधिक मेडल जीत चुके राजीव का लक्ष्य वर्ल्ड कप में देश के लिए गोल्ड जीतना है।
विज्ञापन

दिव्यांग खिलाड़ी राजीव कुमार का कहना है कि यह समय निराश होकर घर पर बैठने का नहीं है और न ही चिंता करने का है, बल्कि समय का सदुपयोग कर कोरोना को हराना है। उन्होंने बताया कि इन दिनों वह घर पर ही अभ्यास कर रहे हैं। खाली समय में ऑनलाइन रहकर मोटिवेशनल वीडियो देख कर खेल की बारीकियां सीख रहे हैं और साथ ही अपने परिजनों और गांव के लोगों को भी मोटिवेट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में निरंतर अभ्यास से हम स्टेमिना बढ़ा सकते हैं और स्वयं को हर परिस्थिति के लिए तैयार कर सकते हैं। खुद जहां वे खेल की तैयारी कर रहे, वहीं अन्य खिलाड़ियों की भी हौसला आफजाई करते हैं। उन्हें विश्वास है कि सभी मिलकर कोरोना के खिलाफ जीत हासिल करेंगे और फिर से मैदान में वापसी करेंगे। बता दें कि करनाल में मौजूदा समय में करीब 10 व्हील चेयर खिलाड़ी हैं और राजीव सीनियर खिलाड़ियों में स्थान रखते हैं।
सुबह चार बजे से दिनचर्या होती है शुरू
राजीव ने बताया कि उनकी दिनचर्या सुबह चार बजे से शुरू होती है। चार बजे बिस्तर छोड़ने के बाद वह घर की छत पर ही जोगिंग, एक्सरसाइज और तलवार से करीब दो घंटे तक कड़ा अभ्यास करते हैं। एक पैर से दिव्यांग खिलाड़ी सोशल डिस्टेंसिंग के साथ घर के दैनिक कार्यों में भी हाथ बंटाता है। उन्होंने खेलों में शारीरिक क्षमता के साथ मानसिक मजबूती को भी जरूरी बताया। मालूम हो कि राजीव कुमार 2014 से अब तक व्हील चेयर फैंसिंग प्रतियोगिता में अव्वल रहे हैं।
विज्ञापन

कोच ने दिखाई राह तो हाथ में उठाई तलवार
राजीव बताते हैं कि वह वेट लिफ्टर बनना चाहते थे। 2004 से 2008 तक कर्ण स्टेडियम करनाल में वेट लिफ्टिंग का प्रशिक्षण भी लिया। एक दिन उनकी मुलाकात फैंसिंग कोच सत्यवीर पोसवाल से हुई। नॉर्मल फैंसिंग खिलाड़ियों को देखा तो हाथ में तलवार उठाई। बता दें कि राजीव कुमार ही जिले के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने सबसे पहले व्हील चेयर फैंसिंग खेलना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें